मांग सुस्त होने से चीनी के भावों में स्थिरता

25-Apr-2024 07:38 PM

नई दिल्ली । मांग सुस्त होने से चीनी के भावों में स्थिरता। अधिकांश मिलों का कोटा समाप्त हो गया। उत्तर प्रदेश की बलराम ग्रुप ने आज कोई घटा-बढ़ाकर सेल नहीं निकाली। भाव 3955/4025 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। पंजाब चीनी मिलों में आज कोई उतार चढ़ाव नहीं देखने को मिला।

भाव 3950/4011 रुपए प्रति  क्विंटल रुके रहे। बिहार चीनी मिलों का अप्रैल माह का कोटा खत्म। मध्य प्रदेश की चीनी मिलों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला।

भाव 3730/3820 रुपए प्रति क्विंटल पर समान बने रहे। हाजिर चीनी भावों में समान बने रहे। उत्तराखंड चीनी मिलों में 10 रुपए का मंदा देखने को मिला। इसके साथ भाव 3750/3800 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।