मांग निकलने से चीनी में तेजी

18-Apr-2024 07:24 PM

नई दिल्ली । डिमांड निकलने से चीनी के भावों में तेजी। उत्तर प्रदेश की चीनी बलरामपुर ग्रुप ने आज 30 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सेल निकली। इसके साथ भाव 3910/3990 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।

उत्तराखंड चीनी मिलों में आज 70 रुपए की तेजी देखने को मिली। भाव 3820/3850 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिले। महाराष्ट्र और गुजरात चीनी मिलों में 20/25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

पंजाब चीनी मिलों में 10/20 रुपए बढ़कर सेल निकाली। भाव 3970/4011 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गये। इंदौर हाजिर चीनी भावों में 30 रुपए की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। भाव एस ग्रेड 3950 रुपए, एम ग्रेड 4050 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।