मांग मजबूत होने से तुवर की कीमतों में बढ़त

30-Nov-2023 07:11 PM

चेन्नई । बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से तुवर की कीमतों में आज तेजी का रुख रहा। महाराष्ट्र के तुवर उत्पादक क्षेत्रों में गत दो तीन दिनों से बारिश होने व मौसम खराब बना रहने से तुवर में स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ी जिससे तुवर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला।

आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चेन्नई तुवर लेमन में आज 50/75 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव लेमन 10500/10575 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

पोर्ट की तेजी के सपोर्ट व दाल मिलर्स की मांग मजबूत होने से देसी तुवर की कीमतों में भी आज तेजी मजबूती का रुख रहा। महाराष्ट्र की मंडियों में आज तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी  बढ़ोतरी के साथ भाव अकोला 10750 रुपए नागपुर 10800 रुपए व सोलापुर नयी 10800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

ग्राहकी बेहतर होने से कटनी तुवर में भी  100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव 11150/11200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।