मांग मजबूत होने से चना की कीमतों में बढ़त
25-Apr-2024 06:26 PM
नई दिल्ली । बिकवाली कमजोर पड़ने दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की मांग बेहतर होने से चना की कीमतों में आज अच्छी बढ़त देखी गयी। दाल मिलर्स की लिवाली बेहतर होने से दिल्ली चना की कीमतों में आज 100/125 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 6350/6375 रुपए व राजस्थान लाइन 6400/6425 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
इसी प्रकार मध्य प्रदेश की मंडियों में भी चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव इंदौर 6350 रुपए कटनी 6225 रुपए अशोकनगर 5700/5950 रुपए व बीना 5700/6000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मांग मजबुत होने से राजस्थान की मंडियों में आज चना के भाव 100/150 रुपए प्रति क्विंटल बढे और इस बढ़त के साथ भाव जयपुर 6350/6400 रुपए बीकानेर 6250/6300 रुपए केकड़ी 5850/5950 रुपए व किशनगढ़ 5875/5950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
इस प्रकार कानपुर चना भी 75 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 6325 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। देसी चना की तेजी सपोर्ट व लिवाली बढ़ने से आयातित चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 6000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
