मांग में सुधार होने से उड़द की कीमतों में बढ़त

11-May-2024 06:40 PM

चेन्नई। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की सक्रियता बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। देश में इस वर्ष ग्रीष्मकालीन उड़द की बिजाई में मामूली सुधार दर्ज किया गया।

कृषि विभाग द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार 10 मई तक उड़द की  बिजाई 3.48 लाख हेकटेयर में की गयी जो गत वर्ष की समानवधि से 0.23 हज़ार हेकटेयर अधिक है।

मध्य प्रदेश गुजरात व महाराष्ट्र की मंडियों में ग्रीष्मकालीन उड़द की आवक शुरू हो गयी है लेकिन मंडियों में अभी तक आवक का दबाव नहीं बन पाया है।

आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान चेन्नई उड़द में एफएक्यू में 50 रुपए व एसक्यू में 125 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 9000 रुपए व एसक्यू 9625 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार मुंबई उडद में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव  सप्ताहांत में 9200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
बर्मा 
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व  लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 10 डॉलर व एसक्यू में 10 डॉलर प्रति टन सुधार  दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 1065 डॉलर व एसक्यू 1155 डॉलर प्रति टन हो गयी। 
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी के सपोर्ट व दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली उड़द एफएक्यू में 50 रुपए व एसक्यू में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 9400 रुपए व एसक्यू 9950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
मध्य प्रदेश 
मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6500/8600 रुपए गंजबासोदा 4350/7500 रुपए जबलपुर 8000/9700 रुपए व इंदौर 9000/9500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
महाराष्ट्र 
मांग सामान्य बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में अकोला 9200 रुपए लातूर 8000/9000 रुपए बार्शी  8000/9000 रुपए जलगांव 8800/9400 रुपए व अहमदनगर 8500/9000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। 
अन्य  
घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट उड़द में इस साप्ताह में 150 रुपए व विजयवाड़ा उड़द में भी 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में कृष्णा डिस्ट्रिक्ट 9650 रुपए व विजयवाड़ा 9700/9750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार रायपुर उड़द भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 9700/9750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
उड़द दाल 
ग्राहकी  कमजोर पड़ने से  चालू साप्ताह के दौरान उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट  के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 110950/12250 रुपए भाटापारा 11७00 रुपए जलगांव 12300 रुपए मेरठ 10500/11100 रुपए व इंदौर 10800/12000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।