मांग में सुधार होने से उड़द की कीमतों में सुधार

23-Dec-2023 06:35 PM

चेन्नई। बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से देसी उड़द की कीमतों में इस साप्ताह बढ़ोतरी दर्ज की गयी। उपलब्धता कमजोर पड़ने व आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की पूछ परख बढ़ने से उड़द बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। मांग सामान्य बनी रहने से आयातित उड़द की कीमतों में इस साप्ताह तेजी मंदी का रुख रहा। चेन्नई उड़द में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8500 रुपए व  एसक्यू 9350/9400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार इस साप्ताह मुंबई उडद भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ के साथ  सप्ताहांत में 8600 रुपए प्रति क्विंटल।पर स्थिर रह गयी। 
बर्मा 
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने  व आयातकों की लिवाली सुस्त पड़ने से  इस साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 5 डॉलर व एसक्यू में 15 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 1010 डॉलर व एसक्यू 1105 डॉलर प्रति टन रह गए। 
दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली उड़द एफएक्यू मे 100 रुपए व एसक्यू में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8750 रुपए व एसक्यू 9700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश 
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6500/7800 रुपए गंजबासोदा 4500/7500 रुपए बीना 6500/8100 रुपए व करेली 5500/6000 हो गयी।    
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 7000/9200 रुपए अकोला 9350 रुपए लातूर 8000/9300 रुपए व अहमदनगर 8500/9000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य  
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट उड़द में इस साप्ताह में 100 रुपए व विजयवाड़ा उड़द में 200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में कृष्णा डिस्ट्रिक्ट 9700 रुपए व विजयवाड़ा 9500/9800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली कमजोर पड़ने से चंदौसी उड़द में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में चंदौसी 8700  रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
उड़द दाल 
मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10200/11800 रुपए भाटापारा 11300/500 रुपए जलगांव 11600 रुपए मेरठ 9600/10600 रुपए व इंदौर 10600/12300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।