मांग में सुधार होने से मसूर की कीमतों में सुधार
11-May-2024 07:38 PM
मुम्बई। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। उत्पादक मंडियों में नैफेड की खरीदी होने से मसूर में स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की पुछ परख बढ़ी जिससे बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। वित्त वर्ष 2023-24 की सम्पूर्ण अवधि (अप्रैल-मार्च) के दौरान भारत में मसूर का कुल आयात बढ़कर 16,77,701 टन के सर्वकालीन सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया जो 2022-23 के सकल आयात 8,58,438 टन से दोगुना ज्यादा रहा। इससे पूर्व देश में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 11,16,174 लाख टन मसूर का रिकॉर्ड आयात हुआ था जबकि 2023-24 का आयात उससे 5.60 लाख टन या करीब 50 प्रतिशत अधिक रहा। 2024-25 वित्त वर्ष के प्रथम माह यानी अप्रैल 2024 में 65,462 टन मसूर का आयात किया गया जो मार्च के 69,485 टन तथा अप्रैल 2023 के आयात 66,447 टन से कुछ कम रहा। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान एक माह (दिसम्बर 2023) में 2 लाख टन से ज्यादा यानी 2,37,836 टन मसूर का आयात हुआ जबकि आठ महीनों में आयात की मात्रा एक से दो लाख टन के बीच रही।अप्रैल 2024 में कनाडा से 19,436 टन, ऑस्ट्रेलिया से 41,111 टन, रूस से 2075 टन, अमरीका से 2748 टन तथा तुर्की से 92 टन के साथ कुल 65,462 टन मसूर का आयात हुआ जिसका शिपमेंट चेन्नई, जेएनपीटी, कांडला, कोलकाता तथा मूंदड़ा बंदरगाह पर किया गया। मसूर का आयात आगे भी निरन्तर जारी रहेगा। आयातकों की बिकवाली बनी रहने व लिवाली कमजोर पड़ने से मुंबई मसूर में इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में मुंद्रा 6000 रुपए हजीरा 6050 रुपए व कंटेनर 6075/6175 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि कोलकाता मसूर में छिट पुट लिवाली बढ़ने से कोलकाता मसूर में इस साप्ताह कोई 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में 6050/6100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।
दिल्ली
दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से इस साप्ताह दिल्ली मसूर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6200 रुपए ,बूंदी 6700 रुपए उत्तरप्रदेश 6750 रुपए व देसी बड़ी 6325 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5700/5750 रुपए गंजबासोदा 5400/5800 रुपए सागर 5500/5750 रुपए दमोह 5700/6100 रुपए इंदौर 6000 रुपए व कटनी 6350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
उत्तर प्रदेश
मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7050 रुपए मोटी 6325 रुपए कानपुर 6200 रुपए व ललितपुर मोटी 5750/5900 रुपए छोटी 6200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा बढ़त के असर से चालू साप्ताह के दौरान बिहार मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6250 रुपए खुशरूपुर 6150 रुपए व मोकामा 6250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली सुस्त बनी रहने से रायपुर मसूर की कीमतों में इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 6100 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।
मसूर दाल
लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 7400/7500 रुपए प्रति क्विंटल स्थिर रहे ।
