मांग में सुधार होने चना की कीमतों में सुधार

22-Dec-2023 06:56 PM

नयी दिल्ली । उत्पादक मंडियों में चना की आवक न के समान बनी रहने व मांग में सुधार होने से चना की कीमतों में आज सुधार दर्ज किया गया। नैफेड द्वारा लगातार टेंडर रिजेक्ट किये जाने से चना में पूछ परख बढ़ने लगी।

चना की बिजाई में हर साप्ताह गिरावट देखी जा रही। देश में 22 दिसंबर तक चना की बिजाई 94.02 लाख हेकटेयर में की गयी जो गत वर्ष की समानवधि से 9.33 लाख हेकटेयर कम है।

दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से दिल्ली चना में आज 25 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 5950/75 रुपए व राजस्थान लाइन 6000/6025 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

इसी प्रकार जयपुर चना में भी 25 रुपए  प्रति क्विंटल सुधरकर 5950/5975 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली बढ़ने से मुंबई पोर्ट चना में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और इस बढ़त के साथ भाव 5350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से कटनी चना में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव 5850/5900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।