मांग कमजोर होने से सरसों में गिरावट रही

23-Jan-2024 07:26 PM

नई दिल्ली । तेल मिलर्स की मांग कमजोर होने से सरसों में गिरावट रही। देश की उत्पादक मंडी में आज  सरसों की आवक 2 लाख 85 हजार बोरी की हुई। जोकि गत दिन से 60 हजार बोरी बोरी अधिक है। दिल्ली लारेंस रोड पर आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। इसके साथ भाव 5350 रुपए प्रति क्विंटल पर समान बने रहे।

राजस्थान की जयपुर मंडी में आज 25 रुपए की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ भाव 5550 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। भरतपुर में भी 21 रुपए का मंदा देखा गया। भाव 5225 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। 

उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ शमशाबाद भाव 6000 रुपए, दिग्नेर भाव 6000 रुपए, अलवर भाव 5975, कोटा भाव 5925 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिले।

हरियाणा की बरवाला व हिसार दोनों मंडी में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। बरवाला भाव 5150 रुपए व हिसार भाव 5200/5300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। सरसों फसल का समय नजदीक होने से सरसों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।