मांग कमजोर होने से चीनी में रही नरमी

22-Dec-2023 08:12 PM

★ मांग कमजोर होने से चीनी में नरमी का रुख रहा।         
★ उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों में आज 10/50 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा। वहीँ पर बलरामपुर ग्रुप ने 50 रुपए घटाकर भाव 3825/3960 रुपए प्रति क्विंटल रह गये।      
★ इंदौर हाजिर भावों में 25 रुपए प्रति क्विंटल घटा दिए। और एस ग्रेड भाव 3925 रुपए, एम ग्रेड भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल रह गये।     
★ पंजाब चीनी मिलों में 10/20 रुपए मंदा देखने को मिला। इस मंदे के साथ भाव 3850/3921 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिले। ★ उत्तराखंड चीनी मिलों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। भाव 3620/3680 रुपए प्रति क्विंटल पर समान बने रहे।     ★ बिहार चीनी मिलों में आज 10/20 रुपए प्रति क्विंटल घटा कर सेल निकाली। भाव 3880/3980 रुपए प्रति क्विंटल देखे गए।