मांग घटने से सरसों में गिरावट
22-Feb-2024 07:04 PM
नई दिल्ली । तेल मिलों की मांग घटने से सरसों में गिरावट। दिल्ली लारेंस रोड पर आज कोई उठा-पटक नहीं देखने को मिला। इसके साथ भाव 5400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। राजस्थान की जयपुर मंडी में 25 रुपए की गिरावट देखने को मिली।
इस गिरावट के साथ भाव 5475 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। वहीँ पर भरतपुर मंडी में 50 रुपए का मंदा देखा गया। इस मंदे के साथ भरतपुर भाव 5165 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये। हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में कोई उठा-पटक नहीं देखने को मिला।
इसके साथ भाव 5400 रुपए प्रति क्विंटल रुके रहे। उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में 25 रुपए प्रति क्विंटल घटाकर भाव खोले। शमशाबाद भाव 5900 रुपए दिग्नेर भाव 5900 रुपए, अलवर भाव 5850 रुपए कोटा भाव 5600 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये।
मध्य प्रदेश की ग्वालियर मंडी में 50 रुपए की गिरावट देखने को मिली। भाव 4800/5500 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 6 लाख 90 हजार बोरी के लगभग हो रही है।
