लिवाली शांत बनी रहने से तुवर की कीमतों में घट बढ़

11-May-2024 06:35 PM

मुम्बई। तुवर दाल में ग्राहकी कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह तुवर में लिवाली शांत रही। लिवाली शांत बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में तेजी मंदी का रुख रहा। हालांकि सप्ताहंत में आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने से तुवर में कुछ पूछ परख बढ़ी जिससे कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। देश में तुवर का स्टॉक कमजोर बना हुआ है। जिस कारण मांग व आपूर्ति में अंतर बढ़ सकता है और कीमतों में यहां से और बढ़त देखी जा सकती है। मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान चेन्नई तुवर लेमन में 75 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में 10900/10950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार  मुंबई अफ्रीकन तुवर में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 10550/10600  रुपए ,गजरी 10400 रुपए मटवारा 10150 रुपए अरुषा 10450 रुपए बाबाटी 10650 रुपए व सूडान नयी 11500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
बर्मा 
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह बर्मा तुवर में 20 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 1375 डॉलर प्रति टन हो गयी।   
दिल्ली 
ग्राहकी सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 100 रुपए व देसी तुवर में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़  देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 11250/11300 रुपए  महाराष्ट्र लाइन 11400 रुपए व कर्नाटक लाइन 11600 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। 
महाराष्ट्र 
बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की पुछ परख बढ़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मामुली सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 11100/11900 रुपए अकोला 11700/11900 रुपए नागपुर 11900/12150 रुपए,लातूर 11660 रुपए हिंगणघाट 10800/11600 रुपए व अहमदनगर 11100/11300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।   
कर्नाटक   
दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 11500/12050 रुपए रायचूर 10877/11705 रुपए यादगीर 10069/12067 रुपए व तालिकोट 9000/11969 रुपए प्रति क्विंटल रही गयी।   
मध्य प्रदेश
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 12000/12100 रुपए जबलपुर 8000/11400 रुपए पिपरिया 8500/11300 रुपए व करेली 8500/10800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
अन्य 
बिकवाली बढ़ने व मांग शांत बनी रहने से इस साप्ताह कानपुर तुवर में 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में 10600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। दाल मिलर्स छिट पुट लिवाली बढ़ने से रायपुर तुवर की कीमतों में चालू साप्ताह के दौरान 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में 11900/12200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
तुवर दाल 
मांग सुस्त बनी रहने  से चालू साप्ताह  के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 15750/16300 रुपए, कटनी फटका 15350/15550 रुपए, अकोला 15600/16800  रुपए,लातूर फटका 16500/16700 रुपए, गुलबर्गा फटका 15600/16200 रुपए व कानपुर फटका 15600/16000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।