लिवाली सुस्त पड़ने से तुवर की कीमतों में घट बढ़

20-Apr-2024 07:45 PM

मुम्बई। बढ़े भावो पर बिकवाली दबाव बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में तेजी मंदी का रुख रहा। सरकारी दबाव के कारण इस साप्ताह तुवर में स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की पुछ परख कमजोर रही जिस कारण बढ़ती कीमतों में स्थिरता देखी गयी। कमजोर उपलब्धता को देखते हुए घटे भावो पर तुवर में बिकवाल है। जिस कारण तुवर की कीमतों में कीमतों में ज्यादा गिरावट की संभावना कम है। मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चेन्नई तुवर लेमन की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में 10900 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। इसी प्रकार मुंबई पोर्ट पर अफ्रीकन की कीमतों में इस साप्ताह 100 क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 10500 रुपए ,गजरी 10300 रुपए मटवारा 10100 रुपए अरुषा 10400 रुपए बाबाटी 10600 रुपए व सूडान नयी 11600 रुपए प्रति क्विंटल पर रुकी रही। 
बर्मा 
निर्यात मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह बर्मा तुवर में 5 डॉलर प्रति टन की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 1365 डॉलर प्रति टन रह गयी।   
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी मंदी के असर व मिलर्स की लिवाली सुस्त पड़ने  से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 100  रुपए व देसी तुवर में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में लेमन 11250 रुपए  महाराष्ट्र लाइन 11300 रुपए व कर्नाटक लाइन 11500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र 
बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स मांग मजबुत बनी रहने से महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 10500/11850 रुपए अकोला 11750/11900 रुपए नागपुर 12000/12150 रुपए,लातूर 11500/11800 रुपए हिंगणघाट 10600/11600 रुपए व अहमदनगर 10900/11100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।   
कर्नाटक   
बढे भावो पर दाल मिलर्स की लिवाली शांत पड़ने से  चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 11400/12113 रुपए रायचूर 10271/12099 रुपए यादगीर 7011/11972 रुपए व तालिकोट 10059/11955 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
मध्य प्रदेश
मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 12000/12100 रुपए जबलपुर 7000/10800 रुपए पिपरिया 8500/11000 रुपए व करेली 8400/11012 प्रति क्विंटल रह गयी।  
अन्य 
मांग सामान्य बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर तुवर की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 11800/12100 रुपए प्रति क्विंटल पे स्थिर रहे। जबकि कानपुर तुवर में इस साप्ताह लिवाली बेहतर रही जिससे कीमतों में 400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 10900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
तुवर दाल 
तुवर की कीमतों में घट बढ़ की वजह से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल में लिवाली सुस्त रही जिस कारण इस साप्ताह कीमतों में ज्यादा घट बढ़ नहीं देखी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 15950/16475 रुपए, कटनी फटका 15200/15500 रुपए, अकोला 16000/17200 रुपए,लातूर फटका 16300/16500 रुपए, गुलबर्गा फटका 15400/16100 रुपए व कानपुर फटका 15700/16100 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही।