लिवाली सुस्त पड़ने मटर की कीमतों में नरमी
21-Nov-2023 07:09 PM
कानपुर । बढ़े भावो पर बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से मटर की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गयी। भाव ऊंचे हो जाने से लिवाल में घबराहट का माहौल रहा। नयी फसल आने में अभी लम्बा समय शेष।
जिसे देख स्टाकिस्ट मटर की बिकवाली हाथ रोकर रहे है। लिवाली कमजोर पड़ने से कानपुर मटर में आज 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव 6750/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से ललितपुर मटर में भी आज 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव मिल क्वालिटी 5800/6000 रुपए व पोलिश 6200/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। कमजोर उपलब्धता को देखते हुए मटर की कीमतों में मजबूती बनी रहेगी।
