लिवाली कमजोर पड़ने से तुवर की कीमतों में गिरावट
24-Apr-2024 06:10 PM
चेन्नई । बढ़े भावो पर बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से तुवर की कीमतों में आज गिरावट का रुख रहा। तुवर दाल में उठाव कमजोर बना रहने से तुवर में दाल मिलर्स की मांग सिमित बनी हुई है जिस कारण तुवर की कीमतों पर दबाव देखा गया।
लिवाली कंमजोर पड़ने से चेन्नई तुवर लेमन की कीमतों में आज 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव 10875/10925 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मांग कमजोर पड़ने से महाराष्ट्र की अकोला तुवर की कीमतों में 100 रुपए व नागपुर में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव अकोला 11900 रुपए व नागपुर 12000/12050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
इसी प्रकार कर्नाटक की मंडियों में भी आज तुवर के भाव 100/200 रुपए प्रति क्विंटल घटे। ग्राहकी सुस्त बनी रहने से कटनी व कानपुर तुवर की कीमतों में आज कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव कटनी स्पॉट 11800/11900 रुपए व कानपुर 11100 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही।
