लिवाली कमजोर पड़ने से मटर की कीमतों में नरमी

23-Nov-2023 07:29 PM

चेन्नई । बढ़े भाव पर बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से मटर की कीमतों में आज गिरावट का रुख रहा। भाव ऊंचे होने से खरीददारों में धबराहट का माहौल रहा। जिससे मटर की कीमतों पर दबाब देखा गया।

हालांकि मटर का स्टॉक मजबूत हाथो में है। जिसे देखते हुए मटर की कीमतों में ज्यादा गिरावट की संभावना कम है। लिवाली कमजोर होने से कानपूर में मटर की कीमतों में आज 50 रुपए की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव 6700/6800 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी 100 रुपए की गिरावट देखी  गयी और इस गिरावट के साथ भाव 5800/6400 रूपये प्रति क्विंटल रह गए।

लिवाली कमजोर पड़ने से राठ मटर में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर 6300/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इस प्रकार जालौन मटर में भी 70 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ 6400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।