लिवाली कमजोर पड़ने से चना की कीमतों में गिरावट
30-Apr-2024 06:46 PM
नई दिल्ली। बढे भावो पर लिवाली शांत व बिकवाली कमजोर पड़ने से चना की कीमतों में आज गिरावट का रुख रहा। सरकारी दबाव के चलते चना में आज मुनाफावसूली बिक्री देखी गयी जिस कारण बढ़ती कीमतों पर दबाव दर्ज किया गया।
दाल मिलर्स की लिवाली ठंडी पड़ने से दिल्ली चना की कीमतों में 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 6400/6425 रुपए व राजस्थान लाइन 6450/6475 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
इसी प्रकार मध्य प्रदेश की मंडियों में भी चना के भावो में 75/150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव कटनी 6300/6350 रुपए इंदौर 6450 रुपए व गंजबासोदा 5800/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मांग कमजोर पड़ने से राजस्थान चना की कीमतों में भी आज 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव जयपुर 6475/6525 रुपए केकड़ी 6040/6080 रुपए सुमेरपुर 6025/6050 रुपए व किशनगढ़ 6000/6075 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
देसी चना की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से आयातीत चना में भी आज 150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
