लिवाली कमजोर पड़ने से चना की कीमतों में गिरावट

30-Nov-2023 07:09 PM

नई दिल्ली । चना दाल में ग्राहकी का अभाव बना रहने से चना में दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी हुई है। बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चना की कीमतों में आज गिरावट का रुख रहा।

दिल्ली लारेन्स रोड पर बेस्ट क्वालिटी चना की आवक न के समान बनी हुई है। दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से दिल्ली चना की कीमतों में आज 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 6300 रुपए व राजस्थान लाइन 6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

इसी प्रकार मध्य प्रदेश की मंडियों में भी चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट रही और इस गिरावट के साथ भाव कटनी 6200/6250 रुपए अशोकनगर 5800/6000 रुपए बिना 5800/5950 व दमोह 5700/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

ग्राहकी कमजोर पड़ने से महाराष्ट्र क्र मंडियों में भी आज चना के भाव 50/100 रुपए प्रति क्विंटल तक घटे और इस घटत के साथ भाव लातूर 6000/6050 रुपए नागपुर 6100 रुपए वाशिम 5000/5650 रुपए मुर्तिजापुर 5300/5850 व खामगाव 4500/5600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

इसी प्रकार राजस्थान चना की कीमतों भी 50/75 रुपए प्रति क्विंटल घटकर जयपुर 6325/6375 रुपए किशनगढ़ 5500/5800 रुपए व सुमेरपुर 5700/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।