लिवाली कमजोर बनी रहने से चना की कीमतों में गिरावट

23-Dec-2023 06:55 PM

नई दिल्ली। बिकवाली का दबाव बना रहने व लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। नैफेड द्वारा लगातार टेंडर रिजेक्ट किये जाने से चना में स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ी जिससे सप्ताहांत में चना की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया।

उत्पादक मंडियों में चना की आवक नगण्य बनी हुई है। दूसरी तरफ इस साप्ताह नेफेड द्वारा चना के टेंडर पास नहीं किये गए जिससे चना की उपलब्धता कमजोर पड़ी व घटती बिजाई को देख लिवाली बढ़ सकती है जिससे कीमतों में बढ़त देखी जा सकती है।

22 दिसंबर तक देश में चना की बिजाई 94.02 लाख हेकटेयर में गयी जो गत वर्ष की समानवधि से 9.33 लाख हेकटेयर कम है। दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन 5950/75 रुपए व राजस्थान लाइन 6000/6025 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
देसी चना की गिरावट के असर से आयातित चना में इस सप्ताह लिवाली सुस्त रही। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से इस साप्ताह मुंबई पोर्ट चना में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 5350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
राजस्थान 
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व स्थानीय दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4600/5350 रुपए जयपुर 5950/5975 रुपए बीकानेर 5700 रुपए व किशनगढ़ 4500/5400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
महाराष्ट्र 
बिकवाली का दबाव बना रहने व कमजोर मांग के चलते इस साप्ताह महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/250 रुपए प्रति क्विंटल की मंदा दर्ज किया गया। और भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5600/5900 रुपए लातुर 5400/5450 रुपए,अकोला 5625/50 रुपए नागपुर 5800 रुपए उदगीर 5600/5700 रुपए जलगांव 5900/6200 रुपए व अहमदनगर 5100/5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
ग्राहकी का अभाव बना रहने व बिकवाली बढ़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5500/5600 रुपए बीना 5350/5500 रुपए गंजबासोदा 5400/5700 रुपए कटनी 5800/5900 रुपए व इंदौर 5750/75 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
कर्नाटक 
मांग सिमित बनी रहने से इस साप्ताह कर्नाटक चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 5800/6200 रुपए बीदर 5075/5715 रुपए गदग 4843/5611 रुपए व हुबली 4510/5081 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत 5900/5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर चना भी इस सप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 5850/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। 
चना दाल 
चना की गिरावट के असर व ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 150/250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6700/6800 रुपए भाटापरा 6800/6900 रुपए कटनी 6850 रुपए,गुलबर्गा 7200/7400 रुपए जलगांव 6750 रुपए इंदौर 7000 रुपए व कानपुर 6500/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।