लिवाली बढ़ने से मटर की कीमतों में बढ़त
25-Apr-2024 07:25 PM
कानपुर । बिकवाली कमजोर बनी रहने व मांग बढ़ने से देसी मटर की कीमतों में आज भी तेजी का रुख रहा। देसी चना की बढ़ती कीमतों के सपोर्ट से मिलर्स की मटर में लिवाली बढ़ने लगी है जिससे बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा। उत्पादक मंडियों में मटर की आवक में गिरावट देखी जा रही।
ललितपुर मंडी में आज 1500 क्विंटल की अवाक हुई जो गत दिन से 500 क्विंटल कम है। इसी प्रकार अन्य मंडियों में भी मटर की आवक में कमी देखी जा रही।
लिवाली बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में आज 25 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव 4425/4450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
लिवाली बेहतर होने से मऊरानीपुर मटर में 100 रुपए व कोंच मटर में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव मऊरानीपुर 3900/4050 रुपए व कोंच 3900/4150 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
इसी प्रकार महोबा मटर भी 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 4000/4300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। मध्य प्रदेश की बीना मंडी में भी आज मटर के भाव 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 4000/4250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
