लिवाली बेहतर होने से तुवर व उड़द की कीमतों में सुधार
27-Nov-2023 07:12 PM
चेन्नई । नीचे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बेहतर होने से चेन्नई उड़द व तुवर की कीमतों में निचे भावो से बढ़ोतरी दर्ज की गयी। लिवाली बेहतर होने से चेन्नई तुवर लेमन में 100 रुपए व उड़द में 100/125 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव लेमन 10300 रुपए व उडद एसक्यू 9450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से मुंबई अफ्रीकन तुवर में आज 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव मोजांबिक सफ़ेद 8600 रुपए गजरी 8600 रुपए मटवारा 8350 रुपए मलावी 8000 रुपए व सूडान 10700/10800 रुपए प्रति क्विंटल रही गयी। मांग सुस्त बनी रहने से देसी तुवर की कीमतों कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भावो में स्थिरता बनी रही।
