लिवाली बेहतर होने से चना की कीमतों में बढ़त

11-May-2024 06:49 PM

नई दिल्ली। सरकार द्वारा आयात शुल्क शून्य किये जाने से साप्ताह के शुरुवात में चना में लिवाली शांत रही। जिससे चना की कीमतों पर दबाव देखा गया। लेकिन सप्ताहंत में उपभोक्ता मंत्रालय द्वारा अगले सप्ताह से तीन राज्यों-मध्य प्रदेश,राजस्थान व महाराष्ट्र बाजार भाव पर चना खरीदी करने की अधिसूचना जारी की गयी। इस अधि सूचना के अनुसार मध्य प्रदेश में 5900 रुपए राजस्थान 6000 रुपए व महाराष्ट्र में 6035 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदी की जाएगी। इस सुचना के बाद चना में दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की सक्रियता बढ़ी जिससे कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैफेड ने चालू सीजन में करीब 46 हजार टन चना की खरीद के जबकि लक्ष्य 10 लाख टन रखा गया। PSS स्कीम के तहत 2022-23 में 26 लाख टन चना की सरकी खरीद की गयी थी। जिससे बफर स्टॉक 30 लाख टन के पार पहुंचा परन्तु चालू सीजन में खरीद न हो पाने से चना का बफर स्टॉक घटकर 6 लाख टन पर आया जबकि लक्ष्य 10 लाख टन का है। चना खरीद की जिम्मेदारी नैफेड व NCCF को दी गयी। आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि MAPP के तहत सरकारी खरीद कम रह सकती है। चना की कटाई पूरी, मंडियों में जो माल आना था आ चुका है।अब उत्पादक मंडियों में चना की अवाक में लगातार गिरावट देखी जा रही। जिससे आगे बाजार में चना की उपलब्धता घट सकती है और कीमतों में अच्छी बढ़त देखी जा सकती है। बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की मांग बेहतर होने से इस साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 125/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 6425/6450 रुपए व राजस्थान लाइन 6525/6550 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
पोर्ट 
आयातित चना में इस साप्ताह मांग शांत रही। मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 6000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए। 
राजस्थान 
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज  की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5000/6000 रुपए जयपुर 6400/6450 रुपए बीकानेर 6300 रुपए व किशनगढ़ 5900/6010 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र 
बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से इस साप्ताह महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5900/6600 रुपए अकोला 6225/6250 रुपए नागपुर 6300 रुपए उदगीर 5800/6100 रुपए व अहमदनगर 5700/5900  रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
मध्य प्रदेश
लिवाली बेहतर होने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5900/6200 रुपए बीना 5850/6100 रुपए गंजबासोदा 5800/6100 रुपए कटनी 6300/6350 रुपए व इंदौर 6400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
कर्नाटक 
मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में  गुलबर्गा 6000/6350 रुपए बीदर 5611/6215 रुपए गदग 5697/6369 रुपए व तालिकोट 4811/6411 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के सपोर्ट व ग्राहकी बेहतर होने से इस साप्ताह रायपुर चना में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 6250/6375 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 6400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
चना दाल 
मांग सुस्त बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7400/7750  रुपए भाटापरा 7450/7550 रुपए कटनी 7525 रुपए,गुलबर्गा 7200/7400 रुपए जलगांव 7600 रुपए इंदौर 7500 रुपए व कानपुर 7000/7150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।