लिवाली बेहतर होने से चना की कीमतों में बढ़त
10-May-2024 06:48 PM
नयी दिल्ली । उपभोक्ता मंत्रालय द्वारा बाजार भाव पर चना खरीदी करने की अधिसूचना जारी की गयी। अधिसूचना के अनुसार मध्य प्रदेश में 5900 रुपए राजस्थान 6000 रुपए व महाराष्ट्र में 6035 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदी की जाएगी।
इस सुचना के बाद चना में दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली बढ़ी जिससे चना की कीमतों में बढ़त देखी गयी।
दाल मिलर्स की मांग बेहतर होने दिल्ली चना की कीमतों में आज 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 6400/6425 रुपए व राजस्थान लाइन 6450/6500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
इसी प्रकार मध्यप्रदेश चना की कीमतों में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव इंदौर 6350 रुपए व कटनी 6350/6400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मांग बढ़ने से जयपुर चना 50/75 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 6400/6450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली बेहतर होने से रायपुर चना निचे भाव से 125 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 6250/6375 रुपए प्रति क्विंटल हो गया।
