लालमिर्च मजबूत

07-Dec-2023 07:20 PM

नई दिल्ली । आज लालमिर्च के भाव मजबूती के साथ बोले गए। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में आए चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण आंध्र प्रदेश तेलंगाना राज्य में जोरदार बारिश हुई है। जिस कारण से लालमिर्च की तैयार फसल को 15/20 प्रतिशत नुकसान के अनुमान लगाये जा रहे हैं।

वर्तमान में आंध्र प्रदेश की गुंटूर मंडी में नए लालमिर्च की छिटपुट आवक हो रही है। अत्याधिक बारिश के कारण खम्मम मंडी में दो दिन से व्यापार नहीं हो रहा है। नुकसान की संभावना के चलते उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर लालमिर्च के भाव 300/500 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गए है लेकिन अधिक तेजी की संभावना नहीं है। क्योंकि अधिक बिजाई होने के कारण नुकसान के बावजूद भी लालमिर्च का उत्पादन अधिक रहेगा।