लालमिर्च में रही गिरावट

05-Jan-2024 07:23 PM

नई दिल्ली । आज लालमिर्च की कीमतों में गिरावट रही। चालू सीजन के दौरान उत्पादक केन्द्रों पर अधिक उत्पादन एवं मंडियों में नए मालों की आवक बढ़ने के कारण आज गुंटूर मंडी में लालमिर्च तेजा का भाव 500 रुपए मंदे के साथ 22000 रुपए पर बोला गया।

जबकि कुल आवक 70 हजार बोरी की रही। खम्मम मंडी में भी लालमिर्च का भाव 150 रुपए मंदा रहा। वारंगल में भी भाव मंदे के साथ बोले गए।

सूत्रों का कहना है कि जनवरी माह के अंत तक नए सूखे मालों की आवक बढ़नी शुरू हो जाएगी अतः अभी कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है।

अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि आवक का दबाव बनने पर मंडियों में तेजा क्वालिटी का भाव 200 रुपए के आसपास बन जाना चाहिए।