लालमिर्च में गिरावट

23-Nov-2023 06:40 PM

नई दिल्ली । आज लालमिर्च की कीमतों में गिरावट रही। आज सवेरे लालमिर्च के प्रमुख उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश के गुंटूर लाइन पर छिटपुट बारिश हुई है। वर्तमान बारिश से फसल को लाभ मिलने के समाचार हैं।

सूत्रों का कहना है कि अगर अत्यधिक बारिश हो जाती है तो फसल को नुकसान संभव है। अभी तक फसल की स्थिति अच्छी है। क्वालिटी एवं उत्पादन गत वर्ष की तुलना में बेहतर आने के समाचार है।

नए मालों की छिटपुट आवक शुरू हो चुकी है आवक का दबाव दिसम्बर अंत या जनवरी माह में बनेगा। अभी तक स्थिति को देखते हुए आगामी दिनों में लालमिर्च की कीमतों में मंदे की संभावना है।

आवक का दबाव बनने पर तेजा का भाव 200 रुपए के आसपास बनने के आसार हैं। वर्तमान में भाव 228 रुपए बोले जा रहे हैं जोकि एक दिन पूर्व 232 रुपए बोले जा रहे थे।

आज मंडी में कोल्ड की आवक 80 हजार बोरी की रही जबकि नए मालों की आवक 2 हजार बोरी की रही। कमजोर मांग के कारण खम्मम में भी भाव दबे रहे।