लालमिर्च की कीमतों में बनने लगा दबाव
09-Jan-2025 10:35 AM
लालमिर्च की कीमतों में बनने लगा दबाव
★ आंध्र प्रदेश, तेलंगना, कर्नाटक में नई फसल की हो रही है आवक, पिछला पुराना स्टॉक अधिक होने व सामान्य फसल आने से उपलब्धता बढ़ी। डिमांड बेहद कमजोर।
★ गुंटूर, वारंगल, खम्मम, ब्यादगी में नई फसल की आवक पकड़ रही है जोर, परन्तु भाव बेहद कमजोर।
★ आंध्र प्रदेश के कोल्ड स्टोरेज में पुराना स्टॉक 35-38 लाख बोरी (1 बोरी = 40 किलो), गुंटूर में 31 लाख बोरी, तेलंगाना में 35 लाख बोरी बताया गया।
★ कर्नाटक में रिकॉर्ड 40 लाख बोरी का पुराना स्टॉक (1 बोरी = 30 किलो) भी पडा।
★ स्पाइस बोर्ड ऑफ़ इंडिया के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर तक देश से 3.3 लाख टन लालमिर्च का हुआ निर्यात जो गत वर्ष के 3.04 लाख टन से 9% अधिक है। परन्तु कम कीमतों के कारण डॉलर में आमदनी घटी।
