खाद्य मुद्रास्फीति को बढ़ाने में तुवर की महत्वपूर्ण भूमिका: आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25
01-Feb-2025 10:14 AM
खाद्य मुद्रास्फीति को बढ़ाने में तुवर की महत्वपूर्ण भूमिका: आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25
★ टमाटर और प्याज के साथ-साथ तूर दाल ने भी भारत में खाद्य मुद्रास्फीति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो पिछले दो वर्षों से उच्च बनी हुई है।
★ बताया गया कि 2022-23 और 2023-24 में तूर दाल के उत्पादन में गिरावट के कारण FY24 और FY25 (अप्रैल-दिसंबर) में कीमतों पर दबाव बना रहा, हालांकि सरकार ने उपभोक्ता क्षेत्रों में आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए।
★ 2022-23 में उत्पादन 13.6% और 2023-24 में 10.8% घटा, जो पिछले पांच वर्षों के औसत की तुलना में कम था, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई।
खाद्य मुद्रास्फीति, जिसे उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (CFPI) द्वारा मापा जाता है, FY25 (अप्रैल-दिसंबर) में मुख्य रूप से सब्जियों और दालों के कारण दबाव में रही।सब्जियों और दालों का कुल भार 8.42% है, लेकिन FY25 (अप्रैल-दिसंबर) में इनकी मुद्रास्फीति में योगदान 32.3% रहा।
★ हालांकि, अच्छी रबी फसल के कारण भारत में मुद्रास्फीति वर्तमान वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में घटने की संभावना, जिससे यह FY26 तक RBI और IMF के 4% लक्ष्य के अनुरूप आ सकती है।
