कैसे रहेंगे मक्का बाजार?
08-Jan-2025 10:37 AM
कैसे रहेंगे मक्का बाजार?
★ एथनोल में इस्तमाल बढ़ने से चालू सीजन के अंत में मक्का का स्टॉक गत वर्ष से रह सकता बेहद कमजोर।
★ आयात द्वारा एथनोल खपत को पूरा किया जा रहा है।
★ चालू सीजन में अप्रैल से अक्टूबर तक 7.76 लाख टन हुआ आयात, मार्च तक यह 11 लाख टन पहुंचने की उम्मीद।
★ निर्यात रुका। गत वर्ष 2 लाख टन मक्का हुई थी निर्यात। गत सीजन में चीनी, गन्ना रस द्वारा एथनोल उत्पादन में लगी रोक से मक्का इस्तमाल बढ़ा।
★ 2022-23 में एथनोल के लिए मक्का का इस्तमाल 6% हुआ था जो 2023-24 में बढ़कर 41% व 2024-25 में 51.5% पहुंचने की उम्मीद।
★ दिसंबर तक करीब 55 लाख टन मक्का का इस्तमाल एथनोल में हुआ, जो 2024-25 में 130 लाख टन पहुंच सकता है।
★ देश में 50 लाख टन मक्का की शोर्टेज दिख रही है।
★ पहले जिस मक्का के भाव 1000-1200 रुपए प्रति क्विंटल थे, अब बढ़कर 2500-2700 रुपए आये। बीते तीन सीजन (ग्रीष्मकाली, रबी व खरीफ 2024) में उत्पादन बढ़ने के बावजूद कीमतें रही ऊंची।
★ आगामी 4 महीनों तक एथनोल की डिमांड बनी रहने की उम्मीद, कीमतें मजबूत रह सकती हैं।
