कर्नाटक तुवर जोरदार फसल

03-Jan-2025 10:24 AM

कर्नाटक तुवर जोरदार फसल
★ कर्नाटक व महाराष्ट्र में तुवर की अच्छी फसल, क्वालिटी बेहद अच्छी, दाना मोटा व चमकदार।
★ परन्तु कुछ क्षेत्रों में नमी की मात्रा अधिक, जो आने वाले दिनों में सही हो जाएगी।
★ विदेशों से अप्रैल से नवम्बर तक दोगुनी मात्रा में तुवर आयात की गयी।
★ बम्पर उत्पादन के साथ-साथ बढ़ते आयात को देख कीमतों पर बनने लगा दबाव।
★ सबसे महंगी दाल होने का खामियाजा तुवर को भुगतना पड़ना, मटर आयात खोले जाने के बाद तुवर की खपत घटी, कुछ क्षेत्रों में तो तुवर के साथ मटर की मिक्सिंग भी की जाने लगी।
★ उत्तर प्रदेश के कई ढाबों में दाल तड़का में तुवर की जगह मटर का हो रहा है इस्तमाल।
★ 15 जनवरी के बाद तुवर की आवक पीक पर होगी तथा फरवरी के अंत से म्यांमार तुवर भी भारत में आने लगेगी।
★ मार्च-अप्रैल तक तुवर उपलब्धता अच्छी बन सकती है।
★ म्यांमार के किसानों ने पिछले 2 सीजन से तुवर के ऊंचे भाव देखे, निचले स्तर पर शायद बेचने से करें परहेज।
★ म्यांमार में इस वर्ष तुवर रका बम्पर 3.5 लाख टन उत्पादन हो सकता है जिससे किसान निचले भाव पर बेचने को होंगे मजबूर।
★ कुल मिलाकर इस वर्ष अच्छा उत्पादन होने, मटर आयात खोले जाने व विदेशों से तुवर आयात बढ़ने से उपलब्धता अच्छी, दाल मिलों की मांग बेहद कम।
★ कई मंडियों में तुवर के भाव MSP के आसपास।
★ सरकार जरूर चाहेगी कि बफर में तुवर का अधिक स्टॉक हो क्योंकि यह सबसे ऊंची कीमत की दाल है और कीमतें बढ़ते ही अखबारों व मीडिया में आने लगती है।
★ उपरोक्त सभी कारणों को देखते हुए कम से कम मार्च अप्रैल तक कीमतों में वृद्धि की सम्भावन कम।