कनाडाई मटर: उत्पादन और निर्यात अपडेट
10-Jan-2025 12:52 PM
कनाडाई मटर: उत्पादन और निर्यात अपडेट
2024 में कनाडा का मटर उत्पादन 29.97 लाख टन दर्ज किया गया, जो पहले के अनुमान से 1.63 लाख टन कम है।
यह 2023 की तुलना में 15% अधिक है, लेकिन 2022 के 34 लाख टन उत्पादन से कम है।
येलो मटर का उत्पादन 25 लाख टन (पिछले वर्ष से 2,75,000 टन अधिक) और ग्रीन मटर का उत्पादन 4.25 लाख टन (पिछले 1.30 लाख अधिक) हुआ।
वैश्विक उत्पादन:
2024 में वैश्विक मटर उत्पादन 117.8 लाख टन रहा, जो 2023 से 1.8% अधिक है।
रूस और कनाडा प्रमुख उत्पादक देश रहे।
भारत और चीन में निर्यात:
2024 के अगस्त-अक्टूबर में कनाडा ने भारत को 6.02 लाख टन मटर निर्यात किया, जबकि पिछले साल मात्र 138 टन हुआ था।
भारत ने जनवरी-अक्टूबर 2024 तक 25 लाख टन मटर आयात की, जिसमें 8.50 लाख टन टन रूस से आया।
चीन में कनाडाई मटर का निर्यात घटा।
अगस्त-अक्टूबर 2024 में चीन ने 2.97 लाख टन मटर आयात की, पिछले साल से कम।
कीमतें:
रूसी मटर भारतीय बाजार में कनाडाई मटर से $45/टन सस्ता।
अनुमानित निर्यात:
कनाडा से कुल निर्यात 23.6 लाख टन अनुमानित।
मटर की कीमतें स्थिर बनी रहने की संभावना है।
