कनाडाई मसूर: उत्पादन और निर्यात अपडेट

10-Jan-2025 01:00 PM

कनाडाई मसूर: उत्पादन और निर्यात अपडेट
कनाडा के मसूर उत्पादन 2024 में 24.3 लाख टन पहुंचने का अनुमान, पिछले अनुमान से 1.62 लाख टन कम।
सीजन 2023 में उत्पादन 18 लाख टन और 2020 29 लाख टन था यानि इस वर्ष उत्पादन 35% अधिक परन्तु 2020 से कम रहा। 
उत्पादन और पुराने स्टॉक को मिलकर कुल आपूर्ति  पिछले सीजन से 33% बढ़कर 27 लाख टन रही। यह आपूर्ति 2020/21 के बाद से सबसे बड़ी आपूर्ति है।

वैश्विक उत्पादन:
प्रमुख उत्पादक देशों में 2024 में लगभग 66 लाख टन रहा जो पिछले वर्ष के 57 लाख टन से 15% अधिक है।

निर्यात और मांग:
कनाडा के मसूर निर्यात अगस्त से अक्टूबर 2024 तक 5.81 लाख टन पहुंचा  पिछले वर्ष से 21% अधिक।
कनाडा ने क्रिसमस ब्रेक के दौरान 71,000 टन मसूर निर्यात किया।
2025 में 20 लाख टन निर्यात होने की उम्मीद जो पिछले वर्ष 16.5 लाख टन था।

लगातार आई निर्यात मांग को देश 2025 में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और रूस में मसूर का एरिया बढ़ने की उम्मीद।
ऑस्ट्रेलिया दे रही है कनाडा को टक्कर दोनों देशों के बीच चल रहा है कम्पटीशन जिससे अंतर्राष्टीय कीमतों पर बन रहा है दवाब।
कुल मिलकर विदेशों में मसूर की उपलब्धता अच्छी बनी रहने की उम्मीद।