कनाडा दलहन बाजार

19-Mar-2026 09:43 AM

कनाडा दलहन बाजार
मटर बाजार शांत कीमतों में कोई बदलाव नहीं
★ पुरानी पीली मटर 8-8.5$/बुशेल डिलीवर फ़ार्म, नई 7-8$ चल रही है।
★ हरी मटर की डिमांड सुस्त। #2 क्वालिटी के भाव 10$/बुशेल एफओबी फ़ार्म, नई के 8-8.5$ चल रहे हैं।
★ कनाडा को अभी भी चीन की मांग का इन्तजार। भारत को मटर का निर्यात घटा।
~~~~~~~~
मसूर
★ जनवरी में दिसंबर के मुकाबले निर्यात 34% घटा। युद्ध के कारण निर्यात पड़तल ऊंची।
★ यूरिया की कमी को देख किसान मसूर/दलहन बिजाई बढ़ा सकते हैं।
★ बड़ी हरी मसूर 0.24$/पौंड एफओबी फ़ार्म, नई 0.25$/पौंड, छोटी हरी मसूर 0.18-0.19$/पौंड व नई 0.20-0.21$/पौंड चल रही है। लाल मसूर के भाव 0.25 व नई के 0.21$/पौंड।
★ निर्यात कमजोर पड़ने से कनाडा में मसूर व मटर का बकाया स्टॉक अधिक रह सकता है।
~~~~~~~~
काबुली चना: सप्लाई अधिक
★ निर्यात कमजोर पड़ने से बकाया स्टॉक अधिक।
★ पुराने #2 काबुली चना की बिडिंग 0.26 व नये की 0.25$ चल रही है।