कनाडा दलहन बाजार

10-Jan-2025 11:49 AM

कनाडा दलहन बाजार
काबुली चना
स्टैट्सकैन के अनुसार 2024 में कनाडा मैं काबुली चना उत्पादन का अनुमान 2,87,000 टन है जो पिछले वर्ष 3,27,000 टन से कम है, लेकिन 2023 की फसल की तुलना में 52% अधिक।
अक्टूबर में कनाडा ने 12,500 टन काबुली चने का निर्यात किया।
मेक्सिको में बुआई गति सामान्य से धीमी, 2025 में एरिया घटने की आशंका। 
पुरानी फसल के लिए बोलियां लगभग $0.40–0.41/पाउंड FOB फार्म पर स्थिर बनी हुई हैं, जबकि नई फसल की कीमतें अभी सामने नहीं आई। 
~~~~~~~~~~~~~~~
मटर
नए साल की शुरुआत में बाजार स्थिर। 
भारत ने मटर आयात पर शून्य शुल्क नीति को फरवरी तक बढ़ाया परन्तु घरेलू कीमतें कम होने और कनाडा एवं रूस से बड़े पैमाने पर पहले की गई खरीद को देखते हुए कनाडाई मटर की कीमतें बढ़ने की कम संभावना। 
कनाडा और अमेरिका में आपूर्ति कम हो रही है।
पुरानी पीली मटर की कीमत $10.25–$10.75/बुशेल पिकअप फार्म, हरी मटर $16.50–$17.00/बुशेल बनी हुई हैं। 
नई फसल की हरी मटर की कीमतें $12.00–$13.00/बुशेल चल रही हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~
मसूर
छुट्टियों के बाद व्यापार गतिविधियों में थोड़ी वृद्धि के बावजूद कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है।
लाल दाल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन नई फसल की बुकिंग के प्रति खरीदारों का उत्साह अभी भी कम है। 
मसूर के भाव सेंट प्रति पाउंड FOB फार्म
पुरानी
बड़ी #2 हरी 57-60
बड़ी #1 हरी 61-62
छोटी #1 हरी 53-54
छोटी #2 हरी 36-38
लाल 34-35

नई
बड़ी #2 हरी 47
छोटी हरी 44
मीडियम हरी 28-30
लाल 31-32