कनाडा सोयाबीन तेल का एक महत्वपूर्ण आयातक देश बना

25-Mar-2026 12:43 PM

सस्काटून। हालांकि कनाडा कैनोला एवं इसके उत्पादों का सबसे प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देश है और वहां 65-70 लाख टन सोयाबीन का भी वार्षिक उत्पादन होता है लेकिन इसके अधिकांश भाग का निर्यात कर दिया जाता है

इसलिए जैव ईंधन निर्माण के लिए वहां सोयाबीन तेल का नगण्य स्टॉक उपलब्ध रहता है। इसके फलस्वरूप उद्योग की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उसे विदेशों से सोया तेल मंगाना पड़ रहा है। 

अमरीकी कृषि विभाग (उस्डा) की एक रिपोर्ट के अनुसार कनाडा में हाल के वर्षों में सोया तेल का आयात इतनी तेजी से बढ़ा है कि अब वह इसका दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश बन गया है।

2024-25 के सीजन में वहां 6 लाख टन से कुछ अधिक सोया तेल का आयात हुआ था जबकि 2025-26 में यह बढ़कर 8 लाख टन पर पहुंच जाने का अनुमान है।

पांच वर्ष पूर्व तक वहां इसका कोई आयात नहीं हो रहा था। वहां नवीनीकृत डीजल उत्पादन के नए प्लांट लगाए गए हैं और अर्जेन्टीना के साथ व्यापार समझौता हुआ है जिससे सोयाबीन तेल का उपयोग एवं आयात तेजी से बढ़ रहा है। आगे भी इसका सिलसिला जारी रहने की संभावना है।