कनाडा मटर बाजार: सप्लाई बढ़ने से कीमतों पर दबाव, 2026-27 में आ सकता है सुधार

19-Mar-2026 11:04 AM

कनाडा मटर बाजार: सप्लाई बढ़ने से कीमतों पर दबाव, 2026-27 में आ सकता है सुधार
2025-26 सीजन
★ कनाडा मटर बाजार पर बढ़ती सप्लाई के कारण कीमतों दबाव में। कनाडा का निर्यात लगभग 25 लाख टन रहने का अनुमान है, जिसमें चीन और भारत प्रमुख खरीदार बने हुए हैं। हालांकि, अगस्त से दिसंबर के दौरान निर्यात 11.3 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से करीब 3 लाख टन कम है।
★ पश्चिमी कनाडा में बेहतर उत्पादन के कारण इस वर्ष कैरी-आउट स्टॉक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की संभावना है, जिससे कीमतों में नरमी बनी हुई है।
फरवरी में सस्केचेवान में हरी मटर के दाम स्थिर, जबकि पीले मटर के दाम में 15 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरी मटर का प्रीमियम करीब 110 डॉलर प्रति टन रहने का अनुमान है।
★ दबाव का एक प्रमुख कारण भारत में संभावित बड़ी दलहन फसल है, जिससे कनाडा के निर्यात की मांग प्रभावित हो सकती है। हालांकि, चीन और अमेरिका से बढ़ती मांग बाजार को कुछ समर्थन दे रही है।
~~~~~
आगामी 2026-27 सीजन
★ कनाडा में मटर का रकबा घटकर 12.5 लाख हेक्टेयर, उत्पादन घटकर 29.5 लाख टन रह सकता है।
★ इसके बावजूद, ऊंचे शुरुआती स्टॉक के कारण कुल सप्लाई में केवल 4% की कमी आने की संभावना है।
★ निर्यात 27 लाख टन तक बढ़ सकता है, जबकि कैरी-आउट स्टॉक 10 लाख टन से नीचे आ सकता है।
~~~~~~~~~
अमेरिका
★ मटर का उत्पादन 8.4 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल से 9% अधिक है, जबकि कनाडा से अमेरिका को निर्यात 0.62 लाख टन तक पहुंच गया है।
★ फिलहाल ज्यादा सप्लाई और कमजोर मांग के कारण बाजार दबाव में है, लेकिन 2026-27 में उत्पादन घटने और निर्यात बढ़ने से कीमतों में धीरे-धीरे सुधार आने की उम्मीद।