कनाडा मसूर बाजार: सप्लाई बढ़ने से कीमतों पर दबाव, 2026-27 में सुधार की उम्मीद

19-Mar-2026 10:54 AM

कनाडा मसूर बाजार: सप्लाई बढ़ने से कीमतों पर दबाव, 2026-27 में सुधार की उम्मीद
2025-26 सीजन
★ वैश्विक मसूर  बाजार में सप्लाई बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
★ कनाडा मसूर निर्यात 21 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान।
★ अगस्त से दिसंबर के बीच कनाडा का निर्यात 10.3 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 6% कम है।
★ बढ़ती सप्लाई के चलते कैरी-आउट स्टॉक रिकॉर्ड 17 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे औसत कीमतें घटकर लगभग 510 डॉलर प्रति टन रहने की संभावना।
★ फरवरी में सस्केचेवान में बड़ी हरी मसूर के दाम 10 डॉलर प्रति टन घटे, जबकि लाल मसूर 50 डॉलर प्रति टन महंगी हुई।
★ बाजार में हरी मसूर की अधिक उपलब्धता के कारण इसका प्रीमियम घटकर 80 डॉलर प्रति टन रह गया है, जो पिछले साल 465 डॉलर था।
~~~~
2026-27 सीजन
★ संकेत मिले हैं कि कनाडा में मसूर का रकबा घटकर 16.7 लाख हेक्टेयर, उत्पादन घटकर 23.5 लाख टन रहने का अनुमान।
★ हालांकि, रिकॉर्ड शुरुआती स्टॉक के कारण कुल सप्लाई 3% बढ़कर 41.2 लाख टन तक रह सकती है।
★ निर्यात 22 लाख टन संभावित।
~~~~
अमेरिका 
★ अमेरिका में मसूर उत्पादन 17% बढ़कर 4.79 लाख टन होने का अनुमान, जिससे कनाडा से अमेरिका को निर्यात करीब 0.32 लाख टन पर स्थिर।
★ वर्तमान में अधिक सप्लाई के कारण कीमतों पर दबाव बना रहेगा, लेकिन 2026-27 में उत्पादन घटने से बाजार में धीरे-धीरे सुधार और कीमतों में मजबूती देखने को मिल सकती है।