कनाडा को पीछे छोड़कर रूस बना मटर का सबसे बढ़ा उत्पादक देश

13-May-2024 07:46 PM

मास्को । मसूर एवं मटर के उत्पादन में कनाडा की बादशाहत धीरे-धीरे ख़त्म होती जा रही है। मसूर के उत्पादन में ऑस्ट्रेलिया तथा भारत उससे आगे निकलने की कोशिश में है ताकि मटर के उत्पादन एवं निर्यात में उसे काफ़ी पीछे छोड़ चुका है।

कनाडा, रूस तथा ऑस्ट्रेलिया तीनों देश में दलहन का उत्पादन मुख्यत: निर्यात उद्देश्य के लिए होता है और इसलिए निर्यात बाजार उसके लिए बहुत मायने रखता है।

अभी तक कनाडाई मसूर के लिए भारत तथा मटर के लिए चीन प्रमुख बाजार बना हुआ था अगर अब इस पर क्रमश ऑस्ट्रेलिया तथा रूस का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है।

जब भारत में दिसम्बर 2023 में पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी गई तब भारतीय आयातकों का रुझान रूस की तरफ ही ज्यादा रहा। चीन भी अन्य कनाडा के बजाए रूस से मटर के आयात को प्राथमिकता दे रहा है।

भारत में मसूर का आयात ऑस्ट्रेलिया से तेजी से बढ़ने लगा है। इससे इन दोनों दलहन फसलों के निर्यात बाजार में कनाडा की कठिनाई न केवल बढ़ गई है बल्कि आगे भी बढ़ती जाएगी।

2023-24 सीजन के दौरान रूस में लगभग 47 लाख टन मटर का शानदार उत्पादन हुआ जो कनाडा के उत्पादन 26 लाख टन से काफी अधिक था।

इसी तरह रूस से मटर का निर्यात बढ़कर 23.60 लाख टन पर पहुंचा मगर कनाडा से यह 22.40 लाख टन तक ही पहुंच सका। 2024-25 सीजन के लिए रूस में पहले मटर का उत्पादन बढ़कर 50 लाख टन पर पहुंच जाने का अनुमन लगाया जा रहा था मगर अब मौसम खराब होने से उत्पादन में कुछ गिरावट आ सकती है।