कीमतों में सुधार और El Nino की आशंका से 2026 में कपास रकबा बढ़ने की उम्मीद

31-Mar-2026 10:41 AM

कीमतों में सुधार और El Nino की आशंका से 2026 में कपास रकबा बढ़ने की उम्मीद
★ भारत में 2026 खरीफ सीजन में कपास का रकबा 10–20% तक बढ़ सकता है। इसकी मुख्य वजह घरेलू कीमतों में सुधार, वैश्विक मांग में बढ़ोतरी और संभावित El Nino के कारण कम बारिश की आशंका है।
★ उत्तर भारत (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान) में बीज की प्लेसमेंट शुरू हो चुकी है, जल्द बुवाई शुरू होगी।
★ किसानों को इस साल MSP ₹8,100 से अधिक भाव मिले; MSP बढ़कर ₹8,600 होने पर बुवाई और बढ़ सकती है।
★ महाराष्ट्र में HTBT बीज से उत्पादन बढ़ा, जिससे किसानों का रुझान मजबूत हुआ।
★ कम बारिश की स्थिति में किसान धान की जगह कम पानी वाली कपास को प्राथमिकता दे सकते हैं।
★ हालांकि, FSII के अनुसार रकबा कम से कम पिछले साल के 110 लाख हेक्टेयर के आसपास बना रह सकता है।
★ दूसरी ओर, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में बढ़ती लागत और कम रिटर्न के कारण कपास क्षेत्र घटने की संभावना है।