कमजोर मांग के चलते तुवर की कीमतों में गिरावट जारी
23-Nov-2023 07:26 PM
चेन्नई । दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख जारी। तुवर दाल में उठाव सुस्त बना रहने से तुवर मिलर्स की खरीदी सुस्त बनी हुई है। कर्नाटक की कुछ मंडियों में नयी तुवर की छिट पुट आवक शुरू हो गयी है।
दिसम्बर माह से कर्नाटक की उत्पादक मंडियों में नई तुवर की आवक शुरू हो जाएगी। नई फसल को देख स्टाकिस्टों ने तुवर की बिकवाली बढ़ा दी है। जिससे तुवर की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
ग्राहकी का अभाव बना रहने से देसी तुवर की कीमतों में आज 200/400 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव अकोला 11000 रुपए लातूर 10200/10300 रुपए कटनी 10950/11000 रुपए नागपुर 11200 रुपए व कानपुर 10800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मांग सुस्त बनी रहने से चेन्नई लेमन में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव रेडी 10400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
इसी प्रकार मुंबई अफ्रीकन तुवर में भी 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव अरुषा 8800/8850 रुपए मटवारा 8550/8600 रुपए व सूडान 11000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
