Home News

कमजोर आवक और दाल मिलर्स की बढ़ती मांग से चना में तेजी, आगे भी मजबूती के आसार

17-Nov-2026 07:01 PM

कमजोर आवक और दाल मिलर्स की बढ़ती मांग से चना में तेजी, आगे भी मजबूती के आसार

घटे भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने तथा दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से शाम के सत्र में चना की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। उत्पादक मंडियों में चना की आवक नगण्य बनी हुई है। कमजोर आवक को देखते हुए स्टॉकिस्ट नीचे भावों पर बिकवाली करने के इच्छुक नहीं हैं। वहीं, दाल मिलर्स की बढ़ती लिवाली से बाजार को समर्थन मिल रहा है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आगे चना की कीमतों में तेजी की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में दाल मिलर्स की बढ़ी खरीदारी के चलते चना की कीमतों में आज 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। इस बढ़ोतरी के साथ मध्य प्रदेश लाइन के भाव 7,700/7,725 रुपये तथा राजस्थान लाइन के भाव 7,750/7,775 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार जयपुर में चना 75 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर 7,775 रुपये तथा कटनी में 50 रुपये की तेजी के साथ 7,500/7,550 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

बाजार का रुख: सीमित आवक, स्टॉकिस्टों की कमजोर बिकवाली और दाल मिलर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए चना बाजार में मजबूती का रुख बना हुआ है।

Latest News