कालीमिर्च मजबूत
17-Nov-2023 06:54 PM
नई दिल्ली । वर्तमान में कालीमिर्च के भाव मजबूती के साथ बोले जा रहे हैं। मगर कीमतों में अधिक तेजी की संभावना नहीं है क्योंकि दिसम्बर जनवरी में आने वाली फसल गत वर्ष की तुलना में अधिक होने के समाचार मिल रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि विगत कुछ समय से आयातित मालों की भरमार होने के कारण देसी कालीमिर्च में उठाव काफी कम रह गया था। मगर सर्दियों का सीजन शुरू हो जाने के कारण लोकल मांग में वृद्धि दर्ज की गई है।
इसके अलावा आयात भी कम मात्रा में हो रहा है। जिस कारण से विगत 2 दिनों के दौरान कालीमिर्च के भाव 10/15 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए है। उत्पादक केन्द्रों पर अनुकूल मौसम के चलते आने वाली कालीमिर्च की फसल 70 हजार टन होने के अनुमान लगाये जा रहे हैं जबकि गत वर्ष उत्पादन 64 हजार टन का रहा था।
