कालीमिर्च में तेजी रही

28-Dec-2023 07:13 PM

नई दिल्ली । आज कालीमिर्च की कीमतों में तेजी रही। हालांकि चालू सीजन के दौरान देश में कालीमिर्च का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में अधिक होने के समाचार है और नए मालों की आवक जनवरी माह में शुरू हो जाएगी।

मगर सरकार द्वारा सख्ती किए जाने के कारण वियतनाम में आयातित कालीमिर्च की सप्लाई प्रभावित हो गई है। जिस कारण से उत्पादक केन्द्रों की मंडियों सहित खपत केन्द्रों पर भी आज कालीमिर्च के भाव 10/15 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ बोले गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि यह तेजी अस्थाई है नए मालों की आवक शुरू होने के पश्चात कीमतों में अवश्य ही गिरावट आएगी।