कालीमिर्च में मंदा नहीं

07-May-2024 08:04 PM

नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि कलिमिच की वर्तमान कीमतों में मंदे की संभावना नहीं है। क्योंकि उत्पादक केन्द्रों पर आवक घटनी शुरू हो गई है। साथ ही वियतनाम से भी आयात नहीं हो रहा है।

इसके अलावा चालू सीजन के दौरान श्रीलंका से भी आयात कम ही रहेगा। जिस कारण से आगामी दिनों में कालीमिर्च के भाव मजबूत रहने के अनुमान लगाए जा रहे है।

वर्तमान में कोचीन बाजार में कलिमिच का क्वलिटीनुसार भाव 600/635 रुपए प्रति किलो बोला जा रहा है। जबकि कर्नाटक की चिकमगलूर मंडी में भाव 595 रुपए चल रहा है। दिल्ली बाजार में भी क्वालिटीनुसार भाव 680/800 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।