काजू - में तेजी : बादाम में व्यापार कम

08-May-2024 08:02 PM

नई दिल्ली । चालू सप्ताह के दौरान काजू की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। सूत्रों का कहना है कि आयात कम होने के कारण हाजिर में माल की सप्लाई प्रभावित हुई है।

जबकि लोकल मांग में सुधार दर्ज किया जा रहा है। जिस कारण से  दिल्ली बाजार में काजू 180 के भाव 40/50 रुपए एवं 320 तथा 2 टुकड़ा, चार टुकड़ा के भाव 20/25 रुपए तेजी के साथ बोले गए कर्नाटक में भी चालू सप्ताह के दौरान टुकड़ा काजू एवं साबुत काजू के भाव 20/30 रुपए प्रति किलो तक बढ़ाकर बोले गए है। 

गर्मी का सीजन होने के कारण बादामगिरी में मांग का अभाव बना रहा। जिस कारण से बादामगिरी के भाव दबे रहे। लिवाल अप्रैल माह के आयात आंकड़ों का इंतजार कर रहा है।