जीरा मजबूत
01-May-2024 07:43 PM
नई दिल्ली । आज जीरा कीमतों में सुधार रहा। जानकार सूत्रों का कहना है कि भाव न्यूनतम स्टार पर आ जाने के वर्तमान में निर्यातकों के साथ-साथ लोकल स्टॉकिस्टों की मांग में भी सुधार दर्ज किया जा रहा है।
जिस कारण से आज ऊंझा मंडी में जीरे के भाव 200/300 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोले गए। सूत्रों का मानना है कि हालांकि कीमतों में हाल-फिलहाल अधिक तेजी संभव नहीं है।
क्योंकि पैदावार अधिक होने के कारण किसानों के पास स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है। अतः कीमतें बढ़ने के पश्चात मंडियों में भी जीरे की आवक बढ़ने लगेगी। भाव काफी घट जाने के कारण किसानों में माल का स्टॉक किया हुआ है।
क्योंकि गत सीजन के 620/630 रुपए के रिकॉर्ड भाव भी किसानों ने देखे है। वर्तमान में मंडियों में क्वलिटिनुसार जीरे के भाव 200/260 रुपए प्रति किलो बोले जा रहे हैं।
