जीरा मजबूत
21-Nov-2023 07:02 PM
नई दिल्ली । उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर कमजोर आवक एवं वायदा में भाव मजबूती के साथ बोले जाने के कारण आज भी जीरा की कीमतें तेजी के साथ बोली गई प्रमुख मंडी ऊंझा में आज जीरे के भाव 400/500 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के खुले अन्य मंडियों में भी भाव मजबूत रहे।
सूत्रों का कहना है कि हालांकि उत्पादक केन्द्रों पर इस वर्ष जीरा बिजाई अधिक क्षेत्रफल पर की जा रही है लेकिन हाजिर में स्टॉक की कमी के चलते अभी कीमतों में मंदा संभव नहीं है।
वायदा बाजार में आज जीरा दिसम्बर का भाव 215 रुपए एवं जनवरी का भाव 1325 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है। गुजरात के अलावा राजस्थान में भी इस वर्ष जीरे की बिजाई अधिक क्षेत्रफल पर किए जाने के समाचार मिल रहे हैं।
