जीरा कीमतों में तेजी
06-May-2024 07:35 PM
नई दिल्ली । आज जीरा कीमतों में तेजी रही। उत्पादक केन्द्रों पर कमजोर एवं वायदा में बढ़ते भावों के कारण आज हाजिर भावों में भी 3/5 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है।
सूत्रों का मानना है कि जीरे के भाव न्यूनतम स्तर पर आ जाने के कारण अब कीमतों में मंदा संभव नहीं है। आगामी दिनों में भाव मजबूत रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
वर्तमान भावों पर लोकल एवं निर्यातक मांग अच्छी चल रही है। वायदा बाजार में आज मई माह का जीरा 910 रुपए तेजी के साथ 25/40 रुपए एवं जून माह का जीरा 755 रुपए से मजबूती के साथ 24490 रुपए पर बंद हुआ है।
चालू सीजन के दौरान देश के जीरा उत्पादन अधिक होने के समाचार है लेकिन भाव घटने के कारण मंडियों में आवक आशानुरूप नहीं बढ़ी है। क्योंकि किसानों ने माल रोक लिया है।
