जीरा कीमतों में मंदा रहा

28-Dec-2023 07:15 PM

नई दिल्ली । जीरा की कीमतों में दिन-प्रतिदिन गिरावट का दौर बना हुआ है। चालू सीजन के दौरान उत्पादक केन्द्रों पर जीरा बिजाई गत वर्ष की तुलना में दोगुनी होने के समाचार मिलने के कारण जीरा की कीमतों में गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही है।

उल्लेखनीय है कि चालू सप्ताह के शुरू में वायदा बाजार में जनवरी माह का जीरा 36615 रुपए खुला था जोकि आज 31695 रुपए पर बंद हुआ है।

वायदा के मंदे समाचारों के कारण हाजिर बाजारों में भी चालू सप्ताह के दौरान जीरा के भाव 40/50 रुपए प्रति किलो तक घट गए है।

बिजाई अधिक होने के कारण आने वाली फसल भी गत वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं बशर्ते कि आगामी दिनों में मौसम फसल के अनुकूल रहे।