जीरा कीमतों में गिरावट : बढ़ने लगी आवक
22-Feb-2024 07:02 PM
नई दिल्ली । प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात की मंडियों में नए जीरे की दैनिक आवक बढ़ने लगी है। आवक बढ़ने के साथ ही वायदा एवं हाजिर बाजारों में जीरे की क़ीमतें घटने लगी हैं। प्रमुख मंडी ऊंझा में आज जीरे के भाव 400/500 रुपए प्रति क्विंटल मंदे के साथ बोले गए।
जबकि आवक बढ़कर 25 हजार बोरी की हो गई है। गोंडल में भी आवक 7 हजार बोरी एवं राजकोट 6000 बोरी की हो गई है। जाम जोधपुर मंडी में भी आवक 2 हजार बोरी की होने लगी है। वर्तमान में गुजरात में मौसम अच्छा चल रहा है।
जिस कारण से आगामी सप्ताह में आवक ओर बढ़ने लगी है। इस वर्ष उत्पादन भी गत वर्ष की तुलना में अधिक है। जिस कारण से भाव काफी घट चुके हैं। लेकिन अभी हाल-फिलहाल तेजी की संभावना नहीं है।
अभी बाजार दबे रहेंगे। वायदा बाजार में भी आज मार्च माह का जीरा 685 रुपए एवं अप्रैल का 560 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है। चालू सीजन के दौरान देश में जीरा उत्पादन 90/95 लाख बोरी होने के अनुमान है जबकि गत वर्ष उत्पादन 55/60 लाख बोरी का रहा था।
